छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया के अध्यक्ष बने उग्रसेन साहू, संगठन में नई ऊर्जा

सरिया। लंबे समय से प्रतीक्षित घोषणा के बाद मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुधवार 14 जनवरी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया के अध्यक्ष पद की घोषणा कर दी गई। कांग्रेस पार्टी ने उग्रसेन साहू को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और विशेषकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

ग्राम साल्हेओना निवासी उग्रसेन साहू एक साधारण ग्रामीण परिवार से आते हैं। पार्टी संगठन में उनकी सक्रियता और समर्पण को देखते हुए उन्हें 29 फरवरी 2024 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरिया का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था। लगभग दो वर्षों तक कार्यकारी अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए। उनके कार्यकाल में पार्टी को एकजुट करने हेतु कई बैठकें, धरना-प्रदर्शन, आंदोलन और ज्ञापन पार्टी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सफलतापूर्वक आयोजित किए गए।

उग्रसेन साहू की कार्यशैली, संगठन के प्रति निष्ठा और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से जुड़ाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें पूर्ण अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। उनकी नियुक्ति से सरिया क्षेत्र के सभी बूथ, सेक्टर, मंडल और ब्लॉक स्तर के वरिष्ठ एवं युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में पार्टी संगठन और अधिक सशक्त होगा।

अध्यक्ष बनाए जाने पर उग्रसेन साहू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल, प्रदेश प्रतिनिधि शरद यादव तथा प्रदेश सचिव अमरजीत सिंह आहूजा का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने बूथ से लेकर जिला स्तर तक के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए संगठन को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button