सारंगढ़ बिलाईगढ़

किशोर पटेल बने बरमकेला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, संगठन में खुशी की लहर

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड में कांग्रेस पार्टी ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता किशोर पटेल को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।

किशोर पटेल को कांग्रेस पार्टी का एक गद्दावर और जमीनी नेता माना जाता है। वे लंबे समय से पार्टी के प्रति निष्ठावान रहते हुए संगठनात्मक नीतियों के अनुरूप कार्य करते आ रहे हैं। कठिन परिस्थितियों में भी उन्होंने सदैव कांग्रेस पार्टी के हित में मजबूती से खड़े होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया है। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।



राजनीतिक अनुभव की बात करें तो किशोर पटेल तीन बार जनपद पंचायत सदस्य और सरपंच रह चुके हैं। इसके साथ ही वे जनपद पंचायत बरमकेला के पूर्व उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके पास ग्रामीण स्तर से लेकर जनपद स्तर तक शासन-प्रशासन और जनसमस्याओं की गहरी समझ है, जिसका लाभ संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा।

उनकी नियुक्ति को आगामी चुनावों की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि किशोर पटेल के नेतृत्व में बरमकेला ब्लॉक में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा बूथ स्तर तक पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

नियुक्ति के बाद किशोर पटेल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने और संगठन को सशक्त बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button