छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

एसआईआर दावा-आपत्ति सुनवाई में सीईओ अजय कुमार पटेल ने स्वयं भरे मतदाताओं के फॉर्म, समस्याओं का किया त्वरित समाधान

सारंगढ़ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत दावा-आपत्ति की सुनवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सीईओ अजय कुमार पटेल ने जनपद पंचायत सभा कक्ष में स्वयं मतदाताओं की समस्याएं सुनीं और कई प्रकरणों में लोगों के फॉर्म खुद भरवाकर उनका निराकरण किया। उन्होंने मतदाताओं को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी देते हुए प्रक्रिया को सरल तरीके से समझाया, जिससे आमजन को काफी राहत मिली।

जानकारी के अनुसार मतदान केंद्र क्रमांक 316 से 370 तक कुल 686 लोगों को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से लगभग 150 प्रकरणों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की दावा-आपत्ति अवधि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इस दौरान पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने एवं अपात्र नाम हटाने के लिए आवेदन किए जा सकते हैं। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जो युवा मतदाता 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, अथवा 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष के हो जाएंगे, वे फॉर्म-6 के माध्यम से घोषणा पत्र सहित आवेदन कर सकते हैं। सभी योग्य युवा मतदाताओं के नाम जोड़ने के उद्देश्य से जिलेभर में विशेष शिविर भी आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button