छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला में 220 क्विंटल अवैध धान जप्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

सारंगढ़–बिलाईगढ़, 1 दिसंबर 2025। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नोजे के निर्देश पर प्रशासन द्वारा अवैध धान भंडारण के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। तहसीलदार पुष्पेंद्र राज, नायब तहसीलदार मोहन साहू तथा कृषि उपज मंडी बरमकेला के निरीक्षक जे.पी. नंदे की संयुक्त जांच टीम ने बरमकेला क्षेत्र में दबिश देकर दो अलग–अलग परिसरों से भारी मात्रा में धान जप्त किया।

जांच दल ने पहली कार्रवाई महेंद्र अग्रवाल के परिसर में की, जहां 282 बोरी में भरा कुल 112.80 क्विंटल धान बिना किसी वैध दस्तावेज के संग्रहीत पाया गया। मंडी अधिनियम के उल्लंघन की पुष्टि होने पर धान को तत्काल जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया।
इसी तरह दूसरी कार्रवाई संदीप अग्रवाल के परिसर में की गई, जहां 270 बोरों में रखा 108 क्विंटल धान संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर इसे भी अवैध भंडारण मानते हुए जब्त किया गया।

कुल मिलाकर संयुक्त जांच दल ने दोनों परिसरों से करीब 220 क्विंटल धान जप्त कर कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धान खरीदी सीजन में अवैध भंडारण, परिवहन और कालाबाजारी पर सख्त नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं किसानों ने भी इसे स्वागत योग्य कदम बताया है। अधिकारीयों ने आम जनता से अपील की है कि अवैध धान भंडारण या खरीद–फरोख्त की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button