सारंगढ़ बिलाईगढ़

सरिया क्षेत्र में एसडीएम वासु जैन ने किया औचक निरीक्षण

साल्हेओना
सारंगढ़ एसडीएम वासु जैन ने सोमवार को तहसील क्षेत्र सरिया के विभिन्न जगहों पर जाकर औचक निरीक्षण किया और उचित दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रसिद्ध पोरथ धाम स्थित कपिलेश्वर शिव मंदिर जाकर पूजा अर्चना की और जिले की सुख समृद्धि की कामना की।
एसडीएम वासु जैन सुबह 11 बजे पहुच गए थे। सबसे पहले उन्होंने तहसील मुख्यालय सरिया के पटवारियों की बैठक ली। तहसीलदार पैंकरा से भी जानकारी ली गई।उसके पश्चात नये तहसील कार्यालय की चयनित स्थल का निरीक्षण किया। वही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सरिया पहुंचकर मरीजों से मिले और निर्माणाधीन भवन की जांच के दौरान कुछ खामियां मिलने पर संबंधित को दिशा निर्देश दिए । वहां निकलकर शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक स्कूल सुरसी पहुंचे। शिक्षकों से स्कूल संचालन की जानकारी ली और मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को भी परखें। दोपहर में पोरथ धाम स्थित कपिलेश्वर शिव मंदिर जाकर पूजा अर्चना की. मंदिर प्रागंण आसपास का भी अवलोकन किया गया। इस दौरान तहसीलदार शनि कुमार पैंकरा, मंडी सचिव चेतन जायसवाल, पटवारी संजीव त्रिपाठी, सरिया के समाजसेवी किशन लाल अग्रवाल, भाजपाई जुगल किशोर अग्रवाल व अन्य साथ में रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button