छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बिलाईगढ़ ब्रेकिंग : दुम्हनी मोड़ के पास कार-ट्रक की भीषण टक्कर, दो युवकों की मौत

बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुम्हनी मोड़ के पास एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार कार और ट्रक के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत में कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान यशवंत टंडन और रूपेंद्र कुमार देवांगन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए, जिससे दोनों युवकों को बचाने का कोई मौका नहीं मिला।



घटना की सूचना मिलते ही बिलाईगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची । पुलिस द्वारा ट्रक चालक और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज गति और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे आमजन में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से दुम्हनी मोड़ पर यातायात व्यवस्था सुधारने, गति नियंत्रण और सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button