Blog

*समाजसेवी रतन शर्मा ने दीपावली पर सफाईकर्मियों का किया सम्मान*

बरमकेला. दीपावली पर अपने घरों की साफ सफाई कर जगमग ज्योति से रोशन करते हैं. लेकिन घर के बाहर की हर दिन सफाई करने वाले सफाईकर्मियों की दीपावली पर शायद ही कोई सुधि लेता होगा मगर इनकी बरमकेला के सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं देश के सबसे बड़े ब्यापारिक संगठन कैट के पदाधिकारी रतन शर्मा हर वर्ष इनकी जरूर सुधी लेते हैं. इस साल की भांति इस बार भी नगर पंचायत बरमकेला के महिला सफाई कर्मियों को साड़ी एवं पुरुष कर्मियों को टीशर्ट और उपहार भेंट कर दीपावली की शुभकामनायें दी.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के पुनीत कार्यों से उन्हें ख़ुशी होती है. श्री शर्मा ने कहा कि दूसरों को के जीवन में खुशिया बांटकर स्वयं को ख़ुशी मिलती है. वहीं सफाईकर्मियों ने श्री रतन शर्मा की सेवा भावना और सहृदयता की सराहना करते हुए दिवाली के अवसर पर उनके चेहरों पर रौशनी की किरण बिखरने के लिए आभार जताया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button