छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

डॉ. शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला के कालिया पटेल का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर हिसार (हरियाणा)

छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल

बरमकेला। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में इस वर्ष डॉ. शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला के स्वयंसेवक कालिया पटेल का चयन हुआ है। यह शिविर हरियाणा के हिसार जिले में स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के परिसर में 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।

राष्ट्रीय एकता शिविर का उद्देश्य देशभर के युवाओं में एकता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना है। इस शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित एनएसएस स्वयंसेवक भाग लेते हैं और अपनी-अपनी संस्कृतियों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

बरमकेला महाविद्यालय के बी.कॉम अंतिम वर्ष के छात्र कालिया पटेल एक सक्रिय एवं समर्पित एनएसएस स्वयंसेवक हैं। उनके चयन से न केवल महाविद्यालय में बल्कि पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। कालिया ने कहा कि यह अवसर उनके लिए गौरव का क्षण है और वे इस मंच के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और एकता के संदेश को राष्ट्रीय स्तर पर प्रसारित करेंगे।

उनके चयन पर माता-पिता सहित विश्वविद्यालय कार्यक्रम समन्वयक डॉ. श्रीमती रविंद्र चौबे, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एल. सोनवाने, जिला संगठक डॉ. लोकेश्वर पटेल, कार्यक्रम अधिकारी श्री धनंजय बरेठ, सहायक कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय कुमार श्रीवास, तथा वरिष्ठ स्वयंसेवक चमन सिंह ठाकुर (राष्ट्रीय एकता शिविर वड़ोदरा, गुजरात) और गुलशन यादव (राष्ट्रीय चिंतन एवं एकता शिविर बिलासपुर, छ.ग.) ने शुभकामनाएं दी हैं।

इसके साथ ही युवा साथी दुर्गेश पटेल, देवकुमार चौहान, दुबेंद्र नाथ चौहान, प्रभात निषाद सहित पूरे महाविद्यालय परिवार ने कालिया पटेल के इस चयन पर गर्व व्यक्त किया है। उनके इस उपलब्धि से न केवल महाविद्यालय बल्कि संपूर्ण सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले का नाम रोशन हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button