सारंगढ़ बिलाईगढ़

जनपद सदस्यों के लिए जनपद बरमकेला में खरीद रहे नाम – निर्देशन पत्र

बरमकेला/जनपद सदस्यों के कुल 25 पद में अजजा महिला प्रवर्ग हेतु 3, अजा महिला प्रवर्ग हेतु 2, सामान्य महिला प्रवर्ग हेतु 7, ओबीसी महिला प्रवर्ग हेतु 2 यानि महिला जनपद सदस्य पद के कुल 14 पद रखा गया है। जबकि पुरुष प्रवर्ग हेतु अलग अलग वर्ग आरक्षण के जरिए जनपद सदस्य चुने जाएंगे। इन्हीं जनपद सदस्यों में एक अजा महिला जनपद सदस्य को अध्यक्ष की ताजपोशी होगी। ऐसे में जनपद पंचायत बरमकेला के सदस्यों को चुनाव के लिए दोनों राजनैतिक पार्टियों के समर्थित प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्र से जीत दर्ज करने के लिए मैदान में उतर रहे है ।

जनपद पंचायत बरमकेला के 25 सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र हेतु जनपद पंचायत बरमकेला कक्ष क्र. 1 को जोन मुख्यालय बनाया गया है। बरमकेला जनपद पंचायत में शनि पैकरा तहसीलदार रिटर्निंग आफिसर नियुक्त है। और सहायक रिटर्निंग आफिसर कोमल प्रसाद साहू तहसीलदार सरिया को नियुक्त है। ऐसे में जनपद सदस्य पद के दावेदार अभ्यर्थी नाम निर्देशन पत्र खरीदने जनपद पहुंच रहे है।


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तिथि घोषणा होने के साथ आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। इस बार जिले में पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा। प्रथम चरण में क्षेत्र के मतदातागण जनपद पंचायत बरमकेला के अंतर्गत सरपंच, पंच, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्यों को चुनाव अपने मताधिकार के माध्यम से करेंगे। इसके लिए नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने जनपद पंचायत बरमकेला के कक्ष क्र .1 को जोन मुख्यालय बनाया गया है। सोमवार से प्रारंभ होने के कारण बुधवार तीसरे दिन था। ऐसे में जनपद सदस्य पद के लिए अब तक 36 अभ्यर्थी दावेदारों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा है। जिसमें 8 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र में सभी आवश्यक कालम भरकर जमा कर चुके हैं। नाम निर्देशन पत्र जमा करने वाले अभ्यर्थी उर्वशी रात्रे क्षेत्र क्र. 3 , अभ्यर्थी माधव प्रसाद पटेल क्षेत्र क्र. 8 , अभ्यर्थी यशोदा वर्मा क्षेत्र क्र.12, अभ्यर्थी ताराचंद पटेल क्षेत्र क्र.13 , अभ्यर्थी घनश्याम इजारदार क्षेत्र क्र.17, अभ्यर्थी सत्या इजारदार क्षेत्र क्र.17 , अभ्यर्थी रीना डहरिया क्षेत्र क्र.19 और अभ्यर्थी डलपति चौहान क्षेत्र क्र.25 प्रमुख है। फिलहाल जनपद सदस्यों के दावेदार सामने आने लगे है और ग्रामीण मतदाताओं को रिझाने के लिए सम्पर्क शुरु कर दिया है।

आपराधिक मामलों के अलावा चल – अचल सम्पत्ति की दे रहे जानकारी

जनपद सदस्य पद हेतु नाम निर्देशन पत्र में नाम, पता की जानकारी देने के अलावा आपराधिक मामलों, चल – अचल सम्पत्ति, शासकीय भूमि अथवा भवन में अतिक्रमण, जलवाहित शौचालय, वित्तीय संस्थाओं में देनदारियां व शैक्षणिक योग्यता की जानकारी भरकर जमा करने के निर्देश है। साथ ही नाम निर्देशन पत्र फार्म महिला प्रवर्ग हेतु 500 और पुरुष प्रवर्ग हेतु 1000 लिया गया है। वही अभ्यर्थी को प्रस्तावक अपने क्षेत्र के किसी एक मतदाता को बना सकता है।

क्षेत्र क्र.1 से सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित

जनपद पंचायत बरमकेला के क्षेत्र क्र.1 को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने से यहां जनपद सदस्य पद का चुनाव रोचक व घमासान होने के आसार है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी राधामोहन पाणिग्राही मानिकपुर व कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी युवराज चौधरी साल्हेओना आमने सामने है। जबकि मानिकपुर पंचायत के मौजूदा सरपंच अमरनाथ निषाद भी मैदान में उतरने की तैयारी में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button