छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़: आबकारी विभाग की कार्यवाही, 9.15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख्त कार्यवाही लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त श्री श्याम धावड़े के निर्देश, कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे तथा सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती सोनल नेताम के मार्गदर्शन में दिनांक 23 जून 2025 को आबकारी वृत्त बिलाईगढ़ की टीम ने ग्राम मलुहा में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम मलुहा निवासी प्रताप सिंह जगत (पिता मोहित राम जगत, उम्र 32 वर्ष) के घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके मकान एवं बाड़ी से कुल 9.15 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसे वह छोटे-छोटे 150 मि.ली. पाउचों में भरकर विक्रय कर रहा था। मौके से 61 पाउच बरामद किए गए।

आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद कुमार वर्मा, आबकारी उपनिरीक्षक हाबिल खलखो, रामेश्वर राठिया, लोकनाथ साहू, मुख्य आरक्षक धनेश्वर राव मगर तथा सुरक्षा गार्ड लोचन साहू की सक्रिय भूमिका रही। विभाग की यह सख्त पहल जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को मजबूती प्रदान कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button