छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

धर्म परिवर्तन मामले में गिरहुलपाली से कुछ लोग बरमकेला थाना लाए गए, भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंचे

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरहुलपाली गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। बताया अनुसार इस मामले में कुछ लोगों को बरमकेला थाना लाया गया है। सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, एवं कई कार्यकर्ता भी थाना पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

थाने में दोनों पक्षों का बयान बरमकेला थाना प्रभारी एवं सरिया थाना प्रभारी द्वारा लिया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल कर रही है।

थाने में इस मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए हैं, जिससे माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। प्रशासन द्वारा शांति बनाए रखने की अपील की गई है। अब देखना होगा कि जांच के बाद क्या तथ्य सामने आते हैं और पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है।

कैलाश पण्डा, भवानी शंकर नायक, मण्डल अध्यक्ष मनोहर पटेल, अजय जवाहर नायक एवं कार्यकर्ता उपस्थित है।

Related Articles

Back to top button