रायगढ़

अयोध्या से गांव तक पहुंच अक्षत कलश यात्रा 127 गांव के महिलाओं ने हजारों संख्या में कलश यात्रा निकल गई

लैलूँगा/ अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। इस उत्सव का रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है। हर गाँव और शहर में भी उत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर लैलूँगा में बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि सभी से अपील की जाएगी कि 22 जनवरी को सभी लोग अपने घरों में दीप जलाएं। साथ ही धार्मिक स्थल में भी दीपों से जगमाएंगे।

इसके अलावा हर गली-महोल्ले के मंदिर और संस्थान सुबह प्रभात फेरी निकालेंगे। पूरे समय भजन-कीर्तन किया जाए। शाम को भंडारा हो । शहर के सभी भजन मंडलियों को हर इलाके में भजन-कीर्तन करने का जिम्मा देने का निर्णय लिया गया। आज 10 बजे राधा कृष्ण मंदिर से अयोध्या से आई अक्षत कलश को उठा कर यात्रा का शुरुआत की गई है। और पूरा शहर भ्रमण कर रामनगर राम मंदिर हाई स्कूल पारा पहुचेगी । जहाँ पर पूजा पाठ कर 127 गाँव को अयोध्या से आई अक्षत कलश को गाँव-गाँव भेजा जाएगा। तद पश्चात भब्य भंडारा का सुभाररम्भ किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button