छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*बरमकेला में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा खोलने चेम्बर ऑफ़ कामर्स ने की मांग*

*रतन शर्मा के नेतृत्व में रायपुर में अंचल प्रमुख से मिले पदाधिकारी*


बरमकेला। छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज इकाई बरमकेला द्वारा ब्लॉक मुख्यालय बरमकेला में व्यवसायिक हित में तथा आम जनता की सुविधा के लिए बैंक  ऑफ बडौदा की शाखा खोलने की मांग लगातार की जाती रही है। जिसके परिणाम स्वरूप बरमकेला में शाखा खोले जाने की अनुमति प्रदान की गई थी मगर किन्ही कारणों से अब तक शाखा की शुरुआत नहीं हो पाई है। जिसे लेकर के अंचल प्रमुख बैंक ऑफ़ बड़ौदा रायपुर छत्तीसगढ़ के कार्यालय में जाकर चेंबर ऑफ कॉमर्स  इकाई बरमकेला के अध्यक्ष रतन शर्मा एवं महासचिव मुकेश अग्रवाल तथा अन्य चेंबर के पदाधिकारी मिलकर के ज्ञापन सौंप कर बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा बरमकेला में जल्द शुरू करने की मांग की ।
इस मांग पर बैंक के अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए अविलंब बरमकेला में बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा खोले जाने का भरोसा दिलाया गया ।श्री रतन शर्मा ने बताया कि बरमकेला क्षेत्र में 30 से अधिक राइस मिल एवं 30 से अधिक क्रशर उद्योग सहित अन्य उद्योग तथा कारोबार संचालित हो रहे हैं जिसकी सुविधा और व्यावसायिक कारोबार के लिए बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा खोले जाने की नितांत आवश्यकता है ।
इसके अलावा इसके खुल जाने से आम जनता को भी सुविधा होगी। गौरतलब है कि चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रयासों से  ही बरमकेला में एचडीएफसी बैंक की शाखा खोली गई है ।इस तरह से व्यावसायिक हितों की रक्षा के लिए तथा आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई बरमकेला की पदाधिकारियों के द्वारा अध्यक्ष रतन शर्मा की अगुवाई में लगातार प्रयास किया जा रहा है।जिसका कई सार्थक परिणाम सामने आया है।यही कारण है कि बरमकेला चेम्बर ऑफ़ कामर्स की पूरे प्रदेश में अलग पहचान बन चुकी है और महासचिव मुकेश अग्रवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button