छत्तीसगढ़बरमकेलासारंगढ़ बिलाईगढ़

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में यशवंत नायक के पक्ष में युवा बुजुर्ग महिलाएं भरपूर समर्थन दे रही है।

सारंगढ़/जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में चुनावी माहौल बेहद गर्म हो गया है। गाड़ी छाप चुनाव चिन्ह से मैदान में उतरे यशवंत नायक को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। देवभूमि देवगांव में हजारों की संख्या में लोग जुटकर उनके समर्थन में रैली निकाल रहे हैं। गली-मोहल्लों, चौक-चौराहों पर सिर्फ एक ही चर्चा है – यशवंत नायक को जिताना है।

इस बार चुनाव में खास बात यह है कि युवा, बुजुर्ग और महिलाएं खुद आगे बढ़कर घर-घर जाकर यशवंत नायक के पक्ष में वोट मांग रहे हैं। ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि क्षेत्र की जनता इतनी सक्रियता से किसी प्रत्याशी को जिताने के लिए खुद अभियान चला रही है। आज देवगांव में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने रैली में शामिल होकर यशवंत नायक का समर्थन किया।


यशवंत नायक ने जनता को भरोसा दिलाया है कि वे क्षेत्र में विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने भगवान गुड्डी जैसे धार्मिक स्थलों के विकास का भी वादा किया है। उनका नारा है – “नेता नहीं, आपका बेटा”।

यशवंत नायक के परिवार के सदस्य भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। वे घर-घर जाकर लोगों से आशीर्वाद मांग रहे हैं और अपने बेटे को जिताने की अपील कर रहे हैं। जनता के उत्साह को देखकर यह साफ नजर आ रहा है कि यशवंत नायक की जीत सुनिश्चित है।

Related Articles

Back to top button