जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में गाड़ी छाप यशवंत नायक के समर्थन में बढ़ता जीत की लहर

सारंगढ़/जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में चुनावी माहौल गर्म है, जहां चार प्रत्याशी अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। हर उम्मीदवार मतदाताओं का समर्थन पाने के लिए लगातार जनसंपर्क कर रहा है, लेकिन जनता का झुकाव तेजी से गाड़ी छाप के प्रत्याशी यशवंत नायक की ओर दिखाई दे रहा है।

दीक्षा नायक अपने मायके में पति यशवंत नायक गाड़ी छाप में घर घर जाकर वोट मांगा गया लोगों में दिखा गाड़ी छाप में एक तरफा माहौल
यशवंत नायक नए प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। वे एक युवा, ऊर्जावान और समाजसेवा के प्रति समर्पित नेता नहीं बेटा के रूप में उभरे हैं। उनके समर्थन में खासतौर पर महिलाएं, बुजुर्ग और युवा खुलकर सामने आ रहे हैं। क्षेत्र के मतदाताओं का कहना है कि यशवंत नायक ने चुनावी मैदान में कदम रखते ही सभी वर्गों का सम्मान किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने की भावना दिखाई। यही कारण है कि वे चुनाव में सबसे आगे नजर आ रहे हैं।

गांव-गांव में गाड़ी छाप के पक्ष में लहर दिखाई दे रही है। ग्रामीण जनता, विशेष रूप से महिलाएं, उनके प्रचार अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। कई वरिष्ठ नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता भी उनके समर्थन में खुलकर सामने आए हैं।

यशवंत नायक का विजन और लोगों से सीधा जुड़ाव उन्हें बाकी प्रत्याशियों से अलग बना रहा है। चुनावी समीकरणों को देखते हुए ऐसा माना जा रहा है कि गाड़ी छाप इस बार एक मजबूत स्थिति में है और क्षेत्र की जनता उसे बड़ी संख्या में समर्थन दे सकती है।