सारंगढ़ बिलाईगढ़

शासकीय भवन में लगा अजय नायक का पोस्टर, नियमों की खुली अवहेलना

सारंगढ़ जिले के जनपद पंचायत बरमकेला में चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन सामने आया है। शासकीय भवन में प्रत्याशी अजय नायक का पोस्टर लगाया गया है, जो नियमों के विरुद्ध है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी शासकीय भवन में किसी भी प्रत्याशी का प्रचार सामग्री नहीं लगाई जा सकती, लेकिन इसके बावजूद अजय नायक द्वारा यह पोस्टर लगाया गया है।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का कहना है कि जब प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, तो फिर इस तरह के उल्लंघन को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है? चुनाव आयोग द्वारा जारी आचार संहिता के तहत किसी भी सरकारी भवन, सार्वजनिक स्थल या संपत्ति पर बगैर अनुमति प्रचार सामग्री चिपकाना प्रतिबंधित है।

सूत्रों के अनुसार, इस मामले की शिकायत प्रशासन से की जा चुकी है, और अब देखना होगा कि इस पर क्या कार्रवाई होती है। जनता की मांग है कि चुनाव आयोग और जिला प्रशासन को इस मामले में सख्त कदम उठाते हुए नियमों का पालन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न हो सकें। अब प्रशासन की ओर से इस पर क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखने वाली बात होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button