सारंगढ़ बिलाईगढ़

*हिर्री के  छात्रों को एनएसएस शिविर में मोहन नायक ने किया मोटिवट*

*धौरादरहा में लगाया गया है सात दिवसीय शिविर*,

*हेमचन्द गढ़तिया और कमल किशोर पटेल के नेतृत्व में 50 शिविरार्थी शामिल*

बरमकेला।राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत बरमकेला विकासखण्ड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हिर्री द्वारा  प्राचार्य रामशरण सिदार एवं सरपंच शारदा मालाकार के मार्गदर्शन में धौरादरहा में सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य समाज में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है।


शिविर में 50 से अधिक शिविराथियों और सामुदायिक सदस्यों ने भाग लिया। शिविर के दौरान, प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया, जिनमें सामुदायिक सेवा,स्वच्छता,नशामुक्ति जागरूकता रैली, स्वास्थ्य जांच, और पर्यावरण संरक्षण शामिल थे।



इस अवसर पर  पंचम दिवस मुख्य अतिथि एवं  वक्ता के रूप में जिला रेडक्रास सोसायटी के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार मोहन नायक ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित इस शिविर का उद्देश्य युवाओं में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा की भावना को बढ़ावा देना है। हमें उम्मीद है कि इस शिविर से प्रतिभागी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रेरित होंगे।उन्होंने बरमकेला क्षेत्र के कला,संस्कृति,इतिहास,पुरातत्व और विभिन्न क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वालों के बारे में बताते हुए उन्हें अपने रूचि अनुकूल लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

शिविर में कार्यक्रम अधिकारी हेमचन्द गढ़तिया ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से, राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविराथियों ने समाज में सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए अपनी प्रतिबद्धता को दिखाया है।इस मौके पर गायत्री परिवार के पदाधिकारी,सामाजिक कार्यकर्ता,पत्रकार और अधिवक्ता सहित प्रबुद्धजन मौजूद रहे।अधिवक्ता सुश्री हेमलता प्रधान ने बालिकाओं को गुड़ टच और बेड टच के बारे में बताते हुए विभिन्न क़ानूनी पहलुओं से अवगत कराया ।कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।इस तरह से यह शिविर अपने उद्देश्य में काफी हद तक सफल रहा।जिसकी खूब सराहना हो रही है।इस मौके पर गायत्री परिवार से बंशीधर वर्मा,पत्रकार शोभदास मानिकपुरी,सुवर्ण भोई,सहायक कार्यक्रम अधिकारी कमल किशोर पटेल,प्रधान पाठक कमल पटेल,परीक्षित पटेल,बी.डी.मिश्रा, सरोज साहू सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button