डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक को स्व. डॉ. शक्राजित नायक के साथियों का आशीर्वाद, जनसंपर्क में अपार समर्थन

सारंगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं, और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 में डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक को दो पत्तियां छाप में जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। वे ग्राम विक्रमपाली, बड़े नावापारा, अमलीपाली और मधुडीपा में घर-घर जाकर लोगों से आशीर्वाद ले रही हैं और अपनी प्राथमिकताओं को साझा कर रही हैं

जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को उनके सामने रखा, जिनमें सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी परेशानियां प्रमुख रहीं। डॉ. अभिलाषा ने भरोसा दिलाया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वे निस्वार्थ सेवा भाव से विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करेंगी।

स्वर्गीय डॉ. शक्राजित नायक के पुराने साथियों ने भी डॉ. अभिलाषा का समर्थन किया और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया। उनके संघर्ष और सेवा भावना को याद करते हुए लोगों ने आशा जताई कि डॉ. अभिलाषा भी उसी समर्पण से क्षेत्र के विकास में योगदान देंगी।

महिलाओं ने भी रैली में बढ़-चढ़कर भाग लिया और घर-घर जाकर वोट मांगते हुए जनता से डॉ. अभिलाषा के पक्ष में समर्थन देने की अपील की। बढ़ते जनसमर्थन से यह साफ हो रहा है कि वे इस चुनाव में एक मजबूत प्रत्याशी के रूप में उभर रही हैं।



