Blog

बुद्ध जयंती समारोह सरिया में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ सम्पन्न

सरिया, दिनांक 10 मई 2026।
नगर पंचायत सरिया में भगवान बुद्ध की 2588वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा, उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन प्रज्ञा पारमिता फाउंडेशन एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बरमकेला के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी, अभिभावकगण एवं नगरवासी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम की शुरुआत शांति यात्रा एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई, तत्पश्चात धर्मदेशना एवं सहभोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने भगवान बुद्ध के बताए गए शांति, करुणा एवं सद्भावना के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।


कार्यक्रम में धर्मदेशना हेतु पूज्य भंते मेत्तानंद थेरो विशेष रूप से उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य अतिथियों में श्री महादेव कांवरे जी (IAS), रायपुर संभाग आयुक्त, श्री दिलीप वासनिक जी, विभागीय जांच आयुक्त, श्री बृदीश सुखदेवे उपासक, श्री कमलेश अग्रवाल, अध्यक्ष नगर पंचायत सरिया एवं डॉ. गोविंद चौहान, डायरेक्टर माँ मंगला नर्सिंग कॉलेज की गरिमामयी उपस्थिति रही।


कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की ओर से तहसील संयोजक सुभाष चौहान, ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल, सहसंयोजक भुवन चौहान, सहसंयोजक विजय भारती, सहसंयोजक नरेश प्रधान, सहसंयोजक युगेंद्र प्रसाद साहू, सहसंयोजक ध्रुव कुमार यादव, विजय राणा, निरंजन चौधरी, ठाकुर राम चौहान एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


विशिष्ट अतिथियों में नरेश चौहान (sages बरमकेला),अमितेश केशरवानी मोनो मॉडल स्कूल संचालक, पुनित राम चौहान, उजागर नंद, रामाधार चौहान, श्रीमती लता लक्ष्मी (DDC), बी.डी. भारद्वाज, मोती स्वर्णकार, जुगल किशोर, बसंत चौहान, राजीव चौहान, विनोद चौहान, राजेंद्र चौहान ,बासुदेव मिरी, कृष्णलाल विश्वकर्मा, किशोर नंद , गोवर्धन चौहान, संतोष साहू, संजय चौहान, फुलसाय चौहान,आलोक प्रधान, गायत्री पटेल, शोभाराम रात्रे, सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम सफल मंच संचालन सुभाष चौहान कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के तहसील अध्यक्ष द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु आयोजक समिति ने सभी उपस्थितजनों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button