सारंगढ़ बिलाईगढ़

**देवगांव तालाब के पास दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत: **

सारंगढ़ जिले के बोईरडीह क्षेत्र में देवगांव तालाब के पास एक सड़क दुर्घटना में दो मोटरसाइकिलें आपस में टकरा गईं। इस हादसे में देवगांव के एक युवक को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें सरिया पुलिस की 112 टीम ने मौके पर पहुंचकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरमकेला पहुंचाया। युवक के साथ मोटरसाइकिल पर एक महिला भी सवार थी, जिन्हें भी चोटें आई हैं। दूसरी मोटरसाइकिल पर खोरी गांव का एक युवक था,। दोनों मोटरसाइकिलें आमने-सामने से टकराईं, जिससे चारों लोगों को चोटें आईं। झाड़ी और जंगल से ढके इस सड़क मार्ग पर कम दृश्यता होने के कारण यह दुर्घटना घटी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रास्ते के किनारे झाड़ी और घने पेड़-पौधों के कारण आने-जाने वाले वाहनों को एक-दूसरे की सही पहचान नहीं हो पाती है, जिसके कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से इस क्षेत्र की सफाई और सड़क सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते झाड़ियों की कटाई और उचित संकेतक लगाए जाएं, तो इस प्रकार की दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। पुलिस ने घटना की जानकारी दर्ज कर ली है और घायलों को समय पर उपचार के लिए भेज दिया गया है।यह दुर्घटना एक बार फिर से क्षेत्रीय सुरक्षा उपायों की कमी और सड़क किनारे की खराब स्थिति पर सवाल खड़ा करती है, जिससे प्रशासनिक सुधार की जरूरत स्पष्ट होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button