छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सरिया पुलिस ने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम- बार में चलाया साइबर जागरूकता अभियान

डिजिटल अरेस्ट, के बारे में  विस्तार से दी गई जानकारी।

सारंगढ़ बिलाईगढ के पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के आदेशानुसार  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री निमिषा पांडे एवं डीएसपी श्री अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में आज ” *मिशन पहल अभियान* “के तहत  शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल ग्राम -बार में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
             जागरूकता शिविर में जानकारी दिया गया कि कॉल पर किसी के साथ कोई ओटीपी और बैंक विवरण साझा न करें। सत्यापन के बिना कोई भी ऐप डाउनलोड न करें और न उनमें पैसा भेजे। पुलिस और सीबीआई या अन्य एजेंसियां कभी किसी को कॉल नहीं करेंगी और न ही किसी को ऑनलाइन (डिजिटल अरेस्ट) गिरफ्तार करेगी।डिजिटल गिरफ्तारी से सुरक्षित रहें। अगर कोई भी खुद को पुलिस, सीबीआई बताकर कॉल करता है तो तत्काल पुलिस को अवगत कराएं । अजनबियों से वीडियो कॉल स्वीकार न करें और नंबरों को सत्यापित करें। कभी भी किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें जो रैंडम नंबरों से आता हो। युवाओं को अपने बैंक खाते को किराए पर देकर आसान पैसे के जाल में न फंसने दें, क्योकि आने वाला पैसा विभिन्न साइबर अपराधों से है।स्कूल के बच्चों को सोशल मीडिया पर अपनी गोपनीय जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतने के लिए बताया गया । बच्चों को गुड टच, बैड टच, जेजे एक्ट और पॉक्सो एक्ट के बारे में जानकारी दी गई।कार्यक्रम में मौजूद लोगों को जागरुक किया गया कि समाज में सुरक्षा बनाये रखने के लिए पुलिस और जनता के बीच सहयोग आवश्यक है। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नागरिकों को पुलिस का सहयोग करना चाहिए जिससे सुरक्षा को मजबूत किया जा सके।
         कार्यक्रम में थाना सरिया से सउनि मोतीलाल डनसेना, सावित्री कोर्राम,प्र आर सुरेंद्र सिदार, हायर सेकेंडरी स्कूल,ग्राम बार के शिक्षक, शिक्षिकांएं और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button