Dhobi community excited by appointment of Tulsi as private secretary | तुलसी को निजी सचिव नियुक्त करने से धोबी समाज में उत्साह – Balod News

[ad_1]
बालोद| धोबी समाज के वरिष्ठ नेता तुलसीराम कौशिक को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। कौशिक की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ के धोबी समाज में खुशी है। समाज के प्रदेश संगठन मंत्री नकुल निर्मलकर ने बताया अति जल्द प्रदेश अध्यक्ष सूरज निर्मलकर की अध्यक्षता में एक भव्य आयोजन राजधानी के नातिन धोबिन दाई परिसर बोरियाखुर्द में किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, विधायक राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा का अभिनंदन किया जाएगा। वरुण निर्मलकर, बोधीराम निर्मलकर, धर्मलाल निर्मलकर, नीलू निर्मलकर, हरिश्चंद्र निर्मलकर, जगमोहन निर्मलकर, गोपाल निर्मलकर, पवन निर्मलकर, अमन निर्मलकर, अध्यक्ष मैना निर्मलकर, रामबाई निर्मलकर ने नियुक्ति पर खुशी जाहिर की है।
[ad_2]
Source link



