सारंगढ़ बिलाईगढ़

सैकड़ों की संख्या में स्कूल सफाई कर्मचारी उपस्थित, ध्रुव यादव पुनः निर्विरोध बने ब्लॉक अध्यक्ष

बरमकेला। क्रिकेट स्टेडियम बरमकेला में बैठक आयोजित हुआ,जिसमें सैकड़ों की संख्या में स्कूल सफाई कर्मचारी उपस्थित हुए। बैठक में संगठन की मजबूती, कर्मचारियों की समस्याओं एवं उनके हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन के आगामी कार्यों एवं दिशा-निर्देशों पर भी विचार-विमर्श किया गया।



बैठक में ध्रुव यादव के विगत पांच वर्षों के कार्यकाल एवं संगठन के प्रति उनके समर्पण, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उपस्थित सदस्यों ने पुनः सर्वसम्मति से उन्हें स्कूल सफाई कर्मचारी संघ बरमकेला का ब्लॉक अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया।

सदस्यों ने उनके पिछले कार्यकाल की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा स्कूल सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर उपस्थित कर्मचारियों ने संगठन की एकता एवं मजबूती बनाए रखने का संकल्प लिया। साथ ही सभी सदस्यों ने कर्मचारी हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया।

पुनः निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुने जाने पर ध्रुव यादव को उपस्थित कर्मचारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button