*पर्यावरण मित्र भंवरपुर द्वारा छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर 26 पौधों का रोपण*

बरमकेला 1 नवंबर:* छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर पर्यावरण मित्र समूह, भंवरपुर ने एक सराहनीय हरित पहल की। समूह द्वारा प्राथमिक शाला भंवरपुर में गांव के स्कूली बच्चों के साथ मिलकर कुल 26 पौधों का रोपण किया गया।
इस पहल का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि बच्चों और ग्रामीणों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रम में शामिल बच्चों को प्रकृति, पेड़-पौधों और स्वच्छ वातावरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

समूह के सदस्यों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की खुशहाली के साथ हरियाली भी बढ़े, हमारा गांव हरा-भरा बने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुंदर पर्यावरण मिले, यही हमारा संकल्प है।
इस अवसर पर समूह ने सभी से अपील की कि वे अपने-अपने गांव और घर के आसपास पेड़ लगाएँ और उनकी रक्षा करें। “एक पौधा, एक नई उम्मीद” का संदेश देते हुए उन्होंने प्रकृति की रक्षा का संकल्प लिया।




