छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

# “वोट बचाओ, देश बचाओ” अभियान को लेकर कांग्रेस की प्रेसवार्ता, दिल्ली रैली में शामिल होने का आह्वान

**सारंगढ़-बिलाईगढ़।** “वोट बचाओ, देश बचाओ” के नारे के साथ कांग्रेस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चरणबद्ध जनआंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में AICC एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ कार्यालय में AICC पर्यवेक्षक नाना पटोले ने महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया।

इसके पश्चात साहू धर्मशाला में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में नाना पटोले ने उपस्थित कांग्रेस परिवार को संबोधित किया। उन्होंने आगामी 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “वोट बचाओ, देश बचाओ” विशाल रैली को सफल बनाने के लिए सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

प्रेसवार्ता एवं बैठक के दौरान लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था तथा नागरिकों के मताधिकार की रक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए जनजागरूकता एवं सामूहिक भागीदारी जरूरी है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, प्रभारी प्रेमचंद जायसी, सारंगढ़ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, बिलाईगढ़ विधायक कविता प्राण लहरे, चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में बरमकेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष किशोर पटेल, पूर्व अध्यक्ष ताराचंद पटेल सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button