छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सेवा संकल्प अभियान के तहत बरमकेला में रक्तदान शिविर, रक्तवीरों को किया सम्मानित

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला विकासखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा के “सेवा संकल्प अभियान” के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा युवा मोर्चा मंडल बरमकेला, लेंधरा एवं सरिया के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला में आयोजित हुआ।



जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक सहित भाजपा कार्यकर्ताओं एवं युवा मोर्चा के सदस्यों ने सहभागिता की। शिविर में युवाओं एवं अन्य रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया।



इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके सेवा भाव की सराहना की गई तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम माना जाता है।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं ने समाजहित में आगे बढ़कर सेवा कार्य करने का संदेश दिया। आयोजकों ने कहा कि “रक्तदान महादान” है और समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में उपस्थित लोगों ने रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके अनुकरणीय सेवा भाव की प्रशंसा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button