Blog

भव्य कलश यात्रा में हजारों श्रद्धालु महिलाएं शामिल हुई।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला मुख्यालय से महज 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत धूमाभाठा में आज से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन शुरू हुआ। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु महिलाओं ने बोईरडीह से धूमाभाठा तक कलश यात्रा निकाली।

जगमगाते हुए कलशों की रोशनी ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
भजन-कीर्तन के साथ निकली यह कलश यात्रा पूरे उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुई। इस दौरान ग्रामवासी, जजमान और आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन श्रीमती गीता निषाद की पुत्री तन्वी निषाद के समस्त परिवार और ग्रामवासियों के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया जा रहा है। परम पूज्य दीदी प्रज्ञा विष्णु प्रिया जी अपने मधुर वाणी से श्रीमद् भागवत कथा का प्रवचन करेंगी। कथा के दौरान भक्तिमय संगीत, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजन भी आयोजित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button