रायपुर

कबीर धर्मनगर में आश्रम पर हमले का प्रयास

रायपुर/कल रात कबीर धर्मनगर के दामाखेड़ा स्थित नवोदित वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहब के आश्रम पर लगभग 50 आवारा और आपराधिक प्रवृत्ति के लड़कों ने धारदार हथियारों से हमला किया। घटना रात 9-10 बजे के बीच हुई, जब ये लोग आश्रम में घुसने का प्रयास कर रहे थे। आश्रम के कार्यकर्ताओं ने गेट बंद कर दिया, लेकिन हमलावर दीवार फांदकर भीतर घुसने की कोशिश करने लगे।

हमलावरों ने गेट के बाहर दीवाली के बम में आग लगाकर आश्रम के अंदर फेंकने का प्रयास किया। इस हमले में डॉ. भानुप्रताप गोस्वामी बाल-बाल बचे। इस समय आश्रम में अन्य दर्शनार्थी भी मौजूद थे, जो त्योहार मना रहे थे। हमलावरों ने नवोदित वंशाचार्य को जान से मारने की धमकी देते हुए अश्लील गालियां दीं।

जब भानुप्रताप और उनके साथियों ने गेट खोलकर बाहर निकले, तो अपराधी पीछे हट गए। सूचना मिलते ही मैं भी वहां पहुंचा, जिससे सभी हमलावर अंधेरों में गायब हो गए। पुलिस को सूचना दी गई और कुछ ही समय में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा को भी मामले की जानकारी दी गई। उन्होंने आईजी, एसपी और जिला कलेक्टर को आवश्यक निर्देश जारी किए और खुद रायपुर से दामाखेड़ा के लिए रवाना हो गए। CCTV फुटेज के माध्यम से कुछ हमलावरों की पहचान कर ली गई है, और अब तक 17-18 लड़कों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस विभाग के बड़े अधिकारी घटना की जांच में जुटे हुए हैं, और गृहमंत्री रात 2 बजे तक आश्रम में रुके रहे। अब एसपी सहित कुछ पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button