छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में विद्युत विभाग बरमकेला द्वारा उपभोक्ताओं का सम्मान

सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार पी सी महानंदा डी सारंगढ़ बिलाईगढ़ के मार्गदर्शन में जी पी सिदार ई के नेतृत्व में आज विद्युत विभाग बरमकेला के द्वारा बस स्टैंड बरमकेला में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैलाश पंडा,प्रदेश संयोजक
कृषि व्यवसाय उद्यमिता
किसान मोर्चा भाजपा छत्तीसगढ़ उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में मनोहर पटेल उपाध्यक्ष भाजपा, मनोहर नायक अध्यक्ष प्रतिनिधि नगर पंचायत बरमकेला, गजानन गढ़तिया प्रदेश सदस्य, राजू नायक पार्षद, भरत नायक पार्षद सहित अनेक जनप्रतिनिधि मंचासीन रहे।

मुख्य अतिथि कैलाश पंडा ने अपने संबोधन में कहा कि विद्युत विभाग के माध्यम से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाएं सीधे किसानों और उपभोक्ताओं तक पहुंच रही हैं। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्य योजना, किसान जीवन ज्योति योजना जैसी योजनाओं से आम जनता को सीधा लाभ मिल रहा है और बिजली व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा रहा है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे समय पर बिजली बिल का भुगतान करें, जिससे व्यवस्था बेहतर बनी रहे और विकास कार्यों में गति आए।



कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी विद्युत विभाग के कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कड़ी धूप, भारी बरसात और विषम परिस्थितियों में भी बिजली लाइन मेन मदन सिदार एवं टीम के निरंतर सेवा देते हैं, जिससे हर घर तक रोशनी पहुंच रही है। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के इस आयोजन को सफल बनाने में विद्युत विभाग, जनप्रतिनिधियों एवं उपभोक्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

इस अवसर पर विद्युत विभाग द्वारा ऐसे उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, जो नियमित रूप से समय पर बिजली बिल का भुगतान कर रहे हैं।

सम्मानित उपभोक्ताओं में मोहन पटेल, भरतलाल नायक, रतन पटेल,रमेश इजारदार, सुभाष पाणिग्रही, चक्रधर नायक सहित अन्य उपभोक्ताओं के नाम शामिल रहे। कार्यक्रम के माध्यम से अन्य उपभोक्ताओं को भी समय पर बिल भुगतान करने और शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाना तथा जिम्मेदार उपभोक्ताओं को सम्मानित किया।



कार्यक्रम में बरमकेला क्षेत्र के उपभोक्ता एवं किसान शामिल होकर विद्युत विभाग की योजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button