छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

यशवंत नायक को ग्रामीण महिलाओं का अपार समर्थन कर्म नृत्य के साथ भव्य स्वागत

सारंगढ़/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है, और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में चुनावी माहौल दिन-ब-दिन रोचक होता जा रहा है। इस क्षेत्र से प्रत्याशी यशवंत नायक को गाड़ी छाप चुनाव चिन्ह पर ग्रामीण जनता, विशेष रूप से महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। क्षेत्र के गांवों में उनके पक्ष में भारी उत्साह देखा जा रहा है, और लोग उनके नाम की खुलकर चर्चा कर रहे हैं।

यशवंत नायक के प्रति जनता का यह समर्थन उनके अब तक के कार्यों और व्यक्तित्व को देखते हुए मिल रहा है। ग्रामीण जनता का कहना है कि यशवंत नायक  क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे और उनकी समस्याओं को समझते हुए समाधान की दिशा में प्रयास किए हैं। इस वजह से लोग पूरी निष्ठा से गाड़ी छाप को अपना समर्थन देने की बात कह रहे हैं।

आज साल्हेओना गांव में यशवंत नायक के समर्थन में एक विशाल रैली निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गांव की महिलाओं ने यशवंत नायक का भव्य स्वागत किया और घर-घर जाकर लोगों से गाड़ी छाप चुनाव चिन्ह पर वोट डालने की अपील की।

महिलाओं का यह समर्थन दर्शाता है कि यशवंत नायक को ग्रामीणों का भरोसा हासिल है और वे इस विश्वास को बनाए रखने के लिए निरंतर जनता के बीच जा रहे हैं। जैसे-जैसे मतदान का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे चुनावी माहौल और भी गर्माता जा रहा है। अब देखना होगा कि जनता का यह समर्थन वोटों में कितना परिवर्तित होता है और चुनावी नतीजे क्या तस्वीर पेश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button