
सुकमा/छत्तीसगढ़ शासन की नक्सल उन्मूलन नीति एवं सुकमा पुलिस द्वारा चलाये जा रहे पूना नर्कोम अभियान से प्रभावित होकर किया आत्मसमर्पण।महिला नक्सली थाना गादीरास क्षेत्र की।
महिला नक्सली को आत्मसमर्पण कराने में 231 वाहिनी सीआरपीएफ का विशेष प्रयास रहा।बाहरी नक्सलियों द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर प्रतिबंधित नक्सली संगठन में सक्रिय महिला नक्सली माड़वी सोमड़ी (सीएनएम सदस्या) नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया।पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन हजार रूपये का ईनाम पूर्व से उद्घोषित था।आत्मसमर्पित महिला नक्सली को शासन के नक्सलवाद उन्मूलन निती के तहत सहायता राशि व अन्य सुविधाएँ प्रदाय किया जायेगा।


