Blog

*शौर्य प्रीमियर लीग के फाइनल में Alex 11 बनी विजेता*

*पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक एवं श्रीमती विलास सारथी की रही विशेष उपस्थिति।*


बरमकेला। ग्राम जामछापर में शौर्य इलेवन द्वारा आयोजित रात्रिकालीन शौर्य प्रीमियर लीग (SPL) क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बड़े ही रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। फाइनल मैच Alex 11 एवं Friends 11 के मध्य खेला गया, जिसमें Alex 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विलास सारथी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मैच प्रारंभ होने से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों एवं आगंतुक अतिथियों को मैदान में आमंत्रित कर विधिवत राष्ट्रगान किया गया तथा टॉस प्रक्रिया पूर्ण कर खिलाड़ियों का परिचय कराया गया।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए Alex 11 की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 156 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी Friends 11 की टीम 98 रन ही बना सकी। इस प्रकार Alex11 ने शानदार जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि बेहतरीन आयोजन ने सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे योगेश गुप्ता  की शब्दशैली की प्रशंसा की तथा अंपायरिंग कर रहे बिट्टू रंगीला की भी सराहना की। साथ ही आयोजन समिति के सभी सदस्यों को सफल एवं भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे खेल आयोजनों के माध्यम से प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की शुभकामनाएं दीं।


वहीं पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विलास सारथी ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया तथा मोटरसाइकिल से आवागमन के दौरान हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व जनपद सदस्य  जोतराम पटेल, लेंधरा मण्डल अध्यक्ष कांग्रेस विजय पटेल,बरमकेला युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोकुल विश्वकर्मा, युवा मोर्चा जिला सह प्रशिक्षण प्रमुख  माधव पटेल, बद्रीनाथ पटेल(इंजीनयर),सरपंच प्रतिनिधि  अजय चौहान,शंकरलाल पटेल(गुरुजी) सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी  में समिति के अध्यक्ष गोविंद पटेल,कप्तान गोकुल पटेल ,गोपाल पटेल,सूरज पटेल,राहुल पटेल,आकाश पटेल, राधे राणा, दीपक चौहान,सचिन चौहान, कृष्णा राणा,शिव पटेल,समीर पटेल,शौर्य पटेल,आर्यन पटेल एवं बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button