छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला अंचल में सीबीएसई बोर्ड की शिक्षा देने वाला मोना माडर्न स्कूल में 12वी का परीक्षा परिणाम रहा उत्कृष्ठ

भूमिका 94.8 प्रतिशत अंको के साथ किया टॉप,

लवली नायक और नुपुर दूसरे नंबर पर रहे,

10वी में भी मोना स्कूल बरमकेला का रहा था उत्कृष्ठ परिक्षा परिणाम,

सारंगढ़/बरमकेला,

बरमकेला अंचल की श्रेष्ठ शिक्षण संस्था मोना माडर्न इंग्लिस मिडियम स्कूल में 12वी सीबीएसई के परीक्षा परिणाम उत्कृष्ठ रहा। यहा पर विज्ञान संकाय की छात्रा भूमिका ने 94.8 प्रतिशत अंको के साथ स्कूल मे टॉप किया है। लवली नायक और नुपुर नायक ने दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

बरमकेला अंचल की श्रेष्ठ शिक्षण संस्था मोना माडर्न इंग्लिस मिडियम स्कूल में इस वर्ष 12वी सीबीएसई परीक्षा में 40 छात्र-छात्राए शामिल हुई थी तथा उसमें से 38 छात्र-छात्राओ ने सफलता प्राप्त किया है। जिसमे विज्ञान संकाय की छात्रा भूमिका नें 94.8 फीसदी अंको के साथ स्कूल में टॉप किया है। वही लवली नायक नें 90.6 फीसदी तथा नुपुर नायक ने 90 फीसदी अंको के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है। अन्य उत्कृष्ठ अंक प्राप्त करने वालो में भीमेश पटेल 88.4%, वर्षा साहू 86%,नंदिनी साहू 84.8%, रिनू प्रधान 82.8%,अंकित चौहान 81.6%, मुस्कान नायक 79%,सिद्धी साहा 78.8%, सौभ्या भोई 78.4%,चांदनी साहू 78.2%, बजरंग केजड़ीवाल 77.8%, हिमांशु पटेल 73.2%,सौभ्या पटेल 73%, प्रांशु पटेल 72%,इशिका अग्रवाल 71.6%, अर्चना प्रधान 71.6%,वेणुधर नाग 71%,आस्था सदावर्ती 70% प्रमुख है। संस्था के डायरेक्टर अमितेश केशरवानी ने बताया कि इस वर्ष कुल 40 छात्र-छात्राओ ने 12वी सीबीएसई की परीक्षा दिलाई थी जिसमे से 38 छात्र-छात्राओ ने परीक्षा में सफलता प्राप्त किया है।

सीबीएसई 10वीं में संजीता रही स्कूल में पहले स्थान पर

मोना माडर्न इंग्लिस मिडियम स्कूल बरमकेला में सीबीएसई 10वी का भी परीक्षा परिणाम उत्कृष्ठ रहा है। संजीता सिदार ने 95.6% अंको के साथ स्कूल में टाप किया है। उत्कृष्ठ प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राओ में वर्षा पटेल 93.4%, योगिता प्रधान 93.2%, हर्षित अग्रवाल 90.4%, राघव अग्रवाल 90%, ईशारानी डनसेना 87.6%, प्रिंस पटेल 87.5%,खुबचंद नायक 86.6%, इशिका पटेल 86.4%, यश नायक 83.8%, समीर नायक 83%, मुस्कान पंड़ा 814.8, सगुप्ता खान 81.8%, साहिल अग्रवाल 81.8%,बोधांश भोय 81% भव्या नायक 80.8%, अंश मालाकार 79.2%, अमन पटेल 76.8%,दिपांशु पटेल 75.6%,जयश्री मांझ़ी 75.6%,भूमिका पटेल 72.6% मुख्य है। कल 60 छात्र-छात्राओ ने सीबीएसई की कक्षा 10वी की परीक्षा में शामिल हुए थे तथा उसमें से 57 छात्र-छात्राओ नें सफलता प्राप्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button