प्रशिक्षण महाभियान से कार्यकर्ताओं को मिली नई ऊर्जा, बूथ स्तर पर मजबूती का संकल्प

सारंगढ़ क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सारंगढ़ विधानसभा के मण्डल सारंगढ़ एवं बिलाईगढ़ विधानसभा के मण्डल बिलाईगढ़ के कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर “बूथ मैनेजमेंट” और “मन की बात” जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान कैलाश पंडा वक्ताओं ने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि यह वैचारिक धार को तेज करने का एक सशक्त अनुष्ठान है। इस तरह के प्रशिक्षण अभियानों के माध्यम से कार्यकर्ताओं में न केवल संगठन के प्रति निष्ठा बढ़ती है, बल्कि वे अपने दायित्वों को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने के लिए प्रेरित होते हैं।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी को विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने में ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन्हीं आयोजनों के जरिए पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाती है और उन्हें राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के लिए तैयार करती है।
कार्यक्रम में यह भी जोर दिया गया कि कार्यकर्ता ही संगठन की मूल इकाई होते हैं और पार्टी के विचार उनके प्राण तत्व हैं। प्रशिक्षण से प्राप्त ऊर्जा और ज्ञान के बल पर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाते हैं, जिससे चुनावी सफलता सुनिश्चित होती है।
कार्यक्रम का समापन कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के संकल्प के साथ हुआ।




