छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

वृद्ध पेंशन धारियों को 3 माह से पेंशन नहीं, सरकार कब लेगी सुध?

सारंगढ़/ छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में वृद्धा, विधवा एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन धारियों को पिछले 3 से 4 महीनों से पेंशन राशि नहीं मिल पाई है। जानकारी के अनुसार नवंबर-दिसंबर 2025 के बाद से अब तक पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है, जिससे हजारों हितग्राही गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं।
पेंशन पर निर्भर बुजुर्गों और जरूरतमंदों के सामने रोजमर्रा के खर्च, इलाज और दवाई तक की व्यवस्था करना मुश्किल हो गया है। ऐसे हालात में शासन-प्रशासन की चुप्पी और लापरवाही पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री गोपाल बाघे ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब से “डबल इंजन” की सरकार बनी है, तब से प्रदेश में समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आम जनता, विशेषकर गरीब और बुजुर्ग वर्ग, अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहा है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश में हर वर्ग के लोग अपनी समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने में असफल साबित हो रही है।
गोपाल बाघे ने सरकार से तत्काल लंबित पेंशन राशि जारी करने और भविष्य में समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि हितग्राहियों को और अधिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button