छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*ग्राम बिलाईगढ़ (ब)पहुँची जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक, व्यास पीठ से लिया आशीर्वाद।*

बरमकेला,,, विकास खंड बरमकेला के ग्राम बिलाईगढ़ (ब) में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में श्रद्धा और भक्ति की बयार बह रही है। इस धार्मिक आयोजन में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक शामिल हुईं।
डॉ. नायक ने कथा स्थल पहुँचकर सबसे पहले व्यास पीठ की पूजा की और महाराज जी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने भगवान से प्रार्थना की कि पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।


कथा व्यास पंडित गुरु कुमार त्रिपाठी (धर्म प्रवक्ता)ने अपनी मधुर वाणी से भगवान की कथा सुनाई। उनके भजनों और कथा के प्रसंगों को सुनकर वहां मौजूद भक्त भाव-विभोर हो गए और खुशी से झूमने लगे।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए डॉ. अभिलाषा नायक ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है।ऐसे आयोजनों से मन को शांति मिलती है और समाज में मेल-जोल बढ़ता है।
इस अवसर पर सरपंच बलराम पटेल, पूर्व सरपंच सुनीता अरुण पटेल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष किशोर पटेल, अरुण पटेल, खिरीलाल साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी व श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button