छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*सरिया पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही**

*35 पाव देशी प्लेन मदिरा( कुल 06 लीटर 300ML) के साथ एक आरोपी गिरफ्तार**
▪️ *आरोपी का नाम-* *सुदामा प्रधान पिता जनक प्रधानउम्र 46 वर्ष सा सांकरा थाना सरिया जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ **

          पुलिस अधीक्षक  आंजनेय वार्ष्णेये,अति0 पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी श्रीमती स्नेहिल साहू के द्वारा अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन पर रोकथाम हेतु लगातार निर्देशित किये जाने पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव के कुशल मार्ग दर्शन में थाना सरिया पुलिस के द्वारा अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही कर गिरफ्तार करने में सफलता  प्राप्त हुई।
अप0क्रं0 65/2026 धारा-34(2)59(क) आबकारी एक्ट में दिनांक-29.03.2026 को मुखबिर से अवैध शराब बिक्री हेतु परिवहन करने की सूचना पर घटना स्थल भटली चौक सरिया  के पास  हमराह स्टाफ एवं गवाहन के जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जिसमे एक व्यक्ति सायकल में 02थैला में 35 पाव देशी प्लेन मदिरा कुल 06 लीटर 300 MLशराब लेकर जा रहा था जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सुदामा प्रधान सा सांकरा निवासी बताया ।आरोपी के कब्जे से मिले 35 पाव देशी प्लेन मदिरा कीमती 2800 रु और सायकल को जप्त किया जाकर आरोपी को विधिवत्  गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।
      
उपरोक्त कार्यवाही में थानाप्रभारी प्रमोद यादव सउनि कमल राजपूत प्रधान आर.टीकाराम पटेल, आरक्षक-लक्ष्मी पटेल, नर्मदा यादव एवं समस्त थाना स्टाफ की प्रमुख भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button