छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

श्रीमती संतोषी अरविंद खटकर के हाथों ज्ञान निधि पब्लिक स्कूल का शुभारंभ 29 मार्च को, क्षेत्र में खुशी की लहर

सारंगढ़-बिलाईगढ़/बरमकेला। ग्राम धुता एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ज्ञान निधि पब्लिक स्कूल का शुभारंभ रविवार 29 मार्च को किया जाएगा। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती संतोषी अरविंद खटकर उपस्थित रहकर विद्यालय का विधिवत उद्घाटन करेंगी।

गांव और आसपास के ग्रामीण लंबे समय से एक अच्छे शैक्षणिक संस्थान की मांग कर रहे थे, जिसे अब यह स्कूल पूरा करेगा। ज्ञान निधि पब्लिक स्कूल के प्रारंभ होने से क्षेत्र के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने ही गांव के पास उपलब्ध हो सकेगी, जिससे उन्हें दूर-दराज के शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की भी उपस्थिति रहेगी। इस आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाओं एवं बेहतर शिक्षण व्यवस्था के साथ शिक्षा प्रदान की जाएगी, जिससे क्षेत्र का भविष्य उज्जवल बन सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button