
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत नौघटा में सरपंच संगीता विरेन्द्र पटेल द्वारा मानवीय संवेदनाओं का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। अपने चुनावी वादों को निभाते हुए उन्होंने गांव के हेमसागर सिदार और खीरसागर सिदार के परिवार में हुए दशकर्म के अवसर पर 50 किलो चावल प्रदान कर उनकी दुख की घड़ी में साथ दिया। इस सहयोग से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने सरपंच के इस कार्य की खूब सराहना की।
ग्रामीणों का कहना है कि सरपंच संगीता पटेल हमेशा गांव के हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहती हैं। चाहे किसी भी प्रकार की समस्या हो या सामाजिक कार्य, वे सक्रिय रूप से भाग लेकर लोगों की मदद करती हैं। उनके इस निरंतर प्रयास से गांव में एक सकारात्मक माहौल बना हुआ है और लोगों का उनके प्रति विश्वास और सम्मान लगातार बढ़ रहा है।
इस अवसर पर उपसरपंच अनिल सिदार सहित पंचगण—गणेश पटेल, फालू पटेल, गौतम निषाद, केशव पटेल, सूरत पटेल, दिलीप सिदार, पुनिदास मानिकपुरी, आनंद राणा, हमचरण सारथी, सामका सिदार, फागू पटेल और श्यामलाल सिदार उपस्थित रहे। साथ ही गांव के जोतराम पटेल, फूलचन डनसेना, जितेंद्र पटेल, रतन पटेल, दीपक डनसेना, मुन्ना डनसेना, ललित डनसेना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
सरपंच के इस नेक प्रयास से गांव के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है, और सभी ने उनके कार्यों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की उम्मीद जताई है।




