*जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धरमजयगढ़ में प्राथमिक शाला भंवरपुर के सहायक शिक्षक लोकनाथ साहू हुए सम्मानित एवं पुरस्कृत*

रायगढ़ एवं सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के विकास खण्डों में नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत अध्यापन/ प्रशिक्षण/ नवाचार के क्षेत्र में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों को प्रोत्साहन हेतु जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान धरमजयगढ़ द्वारा प्राथमिक शाला भंवरपुर संकुल केंद्र लोधिया विकासखंड बरमकेला के सहायक शिक्षक श्री लोकनाथ साहू जी को आमंत्रित कर सम्मानित सह पुरस्कृत किया गया यह पुरस्कार उनको बालवाड़ी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला,
यह सम्मान प्राथमिक शाला भंवरपुर के शिक्षकों, छात्रों एवं पालकों के साथ-साथ पूरे गांव के लिए गौरव की बात है, साहू सर ने सिद्ध कर दिया कि मन में अगर दृढ़ संकल्प कर लिया जाय तो संसाधन रुकावट नहीं बनती,संकुल के छोटे से स्कूल जहां उचित संसाधनों का अभाव है फिर भी लोकनाथ साहू सर ने यह सम्मान हासिल किया। आए दिन प्राथमिक शाला भंवरपुर नए-नए कीर्तिमान हासिल कर रहा एवं शिक्षा के क्षेत्र में अपने संकुल,विकासखंड एवं जिला के साथ-साथ पूरे प्रदेश में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर रहा है….



