छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*बरमकेला में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर सक्रिय हुए रतन शर्मा, ब्लड स्टोरेज व विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग*

बरमकेला। कैट के जिलाध्यक्ष  एवं जिला रेडक्रास सोसायटी जिला प्रबंधन समिति के सदस्य रतन शर्मा एक बार फिर जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय नजर आए। व्यापारिक हितों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों में निरंतर योगदान देने वाले रतन शर्मा की पहचान अब एक समर्पित समाजसेवी के रूप में भी स्थापित हो चुकी है।


इसी क्रम में उन्होंने बरमकेला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण पहल की। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें अस्पताल में ब्लड स्टोरेज यूनिट की स्थापना तथा महिला डॉक्टरों सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की मांग की गई।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि बरमकेला क्षेत्र की बड़ी आबादी स्वास्थ्य सेवाओं के लिए इसी केंद्र पर निर्भर है, लेकिन आवश्यक सुविधाओं के अभाव में मरीजों को गंभीर परिस्थितियों में अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है। विशेष रूप से ब्लड स्टोरेज की व्यवस्था न होने से आपातकालीन स्थितियों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं महिला डॉक्टरों की कमी के कारण महिला मरीजों को भी असुविधा होती है।
रतन शर्मा ने मांग की कि जनहित को ध्यान में रखते हुए इन आवश्यक सुविधाओं को शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।
इस पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि इस संबंध में शासन स्तर पर पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा।
इस दौरान उनके साथ अशोक अग्रवाल, मनोज अग्रवाल और रविचरण साहू भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button