छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

महा शिवरात्रि पर स्फटीकेशव शिव मंदिर खपरापाली में उमड़ा आस्था का सैलाब

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत खपरापाली का स्फटीकेशव शिव मंदिर महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखी गईं। आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में भक्त भगवान शिव के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान स्फटीकेशव शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक किया। कई परिवारों ने सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर में ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-पाठ और यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा वातावरण “हर-हर महादेव” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।

बरमकेला क्षेत्र में प्रसिद्ध स्फटीकेशव शिवलिंग की विशेष मान्यता है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि यहां सच्चे मन से की गई प्रार्थना अवश्य फलदायी होती है। मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे दर्शन-पूजन सुचारु रूप से संपन्न हो सका।



महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर खपरापाली का स्फटीकेशव शिव मंदिर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत संगम बन गया।



मौके पर डॉ रामेश्वर पटेल, राजाराम पटेल, जनक पटेल, नारायण पटेल, मिनकेतन पटेल, लक्ष्मण पटेल,एवं  मंदिर पुजारी राजाराम महापात्र ग्रामीण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button