छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सरिया थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव का उत्कृष्ट कार्य, जिले में सर्वाधिक गांजा कार्यवाही  पर मिला सम्मान

सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही कर जिले में एक मिसाल कायम की है। उनके नेतृत्व में सरिया थाना पुलिस द्वारा जिले में सर्वाधिक गांजा जब्ती एवं सर्वाधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। इस उत्कृष्ट कार्य के लिए गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर उन्हें सम्मानित किया गया।

जिले के पुलिस अधीक्षक  आंजनये वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव ने अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध सख्त रणनीति अपनाई। सतत निगरानी, सटीक सूचना तंत्र और टीमवर्क के बल पर सरिया थाना क्षेत्र में लगातार बड़ी कार्यवाहियां की गईं, जिससे मादक पदार्थ तस्करों में भय का माहौल बना।

गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान मुख्य अतिथि रायगढ़ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया के करकमलों से थाना प्रभारी प्रमोद कुमार यादव को “उत्कृष्ट कार्य” के लिए प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि पूरी सरिया थाना पुलिस टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम भी है।

थाना प्रभारी यादव के नेतृत्व में अवैध गांजा के साथ-साथ अवैध शराब के खिलाफ भी निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।



इस उपलब्धि में सरिया थाना स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा, जिनके सामूहिक प्रयास से क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को नई दिशा मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button