सारंगढ़ बिलाईगढ़
कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सारंगढ़ बरमकेला द्वारा पदोन्नति एवं पेंशनर्स लंबित स्वत्त्व का भुगतान हेतु ज्ञापन सौंपे

सारंगढ़/ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सारंगढ़ के अगुवाई में प्राथमिक प्रधान पाठक के 72 पदों पर जल्द से जल्द पदोन्नति हेतु ज्ञापन सौंपा गया तथा शिक्षा विभाग के कर्मचारी अधिकारी के सेवा निवृत्त शिक्षकों का लंबित स्वत्त्व का भुगतान हेतु ज्ञापन सौंपा गया, इस संबंध जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया से आश्वासन दिया गया कि 20 अगस्त तक पदोन्नति कार्य सम्पादन किया जाएगा एवं जिला के समस्त लंबित पेंशन प्रकरण को निराकरण हेतु सर्व विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को फाइल मंगवाने की बात कहीं गई इस ज्ञापन कार्यक्रम में जिला संयोजक फकीरा यादव, तह संयोज सुभाष चौहान, ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल, पदाधिकारी विनोद कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।



