छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तहसील बरमकेला का भव्य नववर्ष मिलन समारोह संपन्न

बरमकेला। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन तहसील बरमकेला द्वारा नववर्ष के पावन अवसर पर एक भव्य, गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कर्मठ, जुझारू एवं संघर्षशील तहसील संयोजक श्री सुभाष चौहान जी तथा ऊर्जावान, कर्मठ और समर्पित युवा नेतृत्व के रूप में अपनी पहचान बना चुके ब्लॉक संयोजक श्री नंदकिशोर पटेल जी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समारोह के दौरान संगठन के नवीन वर्ष 2026 के कैलेंडर का विधिवत पूजन कर भव्य विमोचन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों में उत्साह, एकजुटता और नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला। तहसील एवं ब्लॉक संयोजकों ने सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

अपने प्रेरक एवं ओजस्वी उद्बोधन में तहसील संयोजक श्री सुभाष चौहान जी ने कहा कि कर्मचारी एवं अधिकारी वर्ग के अधिकारों, सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा केवल संगठित, सजग एवं संघर्षशील रहकर ही संभव है। उन्होंने संगठन के प्रत्येक सदस्य से अपील की कि सभी एकजुट होकर आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करें तथा संगठन की शक्ति को और मजबूत करें। वहीं ब्लॉक संयोजक श्री नंदकिशोर पटेल जी ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसकी एकता, अनुशासन एवं सामूहिक संघर्ष की भावना में निहित होती है। उन्होंने सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों से संगठन के निर्णयों के प्रति पूर्ण निष्ठा रखते हुए अनुशासनबद्ध ढंग से आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर जिला संयोजक श्री फकीरा यादव ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए तहसील एवं ब्लॉक इकाई के संरक्षकगण एवं पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने चक्रधर नायक अतिरिक्त कार्यपालन अधिकारी, नरेश खूँटे पशु चिकित्सा अधिकारी, राजेंद्र चौहान राज्यपाल पुरस्कृत व्याख्याता, रामकुमार सिदार व्याख्याता सहित सभी सह संयोजक, उप संयोजक, सचिव, प्रवक्ता, मीडिया प्रभारी एवं विभिन्न विभागीय संघों के पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति की सराहना की।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां संगठन की सक्रियता, एकता एवं भविष्य की कार्ययोजनाओं को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। यह आयोजन कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की मजबूती एवं एकजुट संघर्ष का प्रतीक बनकर उभरा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button