छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला कबड्डी प्रीमियर लीग धूमाभांठा का भव्य शुभारंभ, यशवंत नायक ने किया रिबन काटकर उद्घाटन

सारंगढ़/बरमकेला विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमाभांठा में आयोजित बरमकेला कबड्डी प्रीमियर लीग (BKPL) का भव्य शुभारंभ युवा नेता यशवंत नायक के करकमलों से रिबन काटकर किया गया। छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार प्रो कबड्डी के नियमों के तहत ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रो कबड्डी सीजन 1 के अंतर्गत यह प्रतियोगिता दो दिवसीय आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं। सभी टीमों को उनके-अपने ओनर द्वारा लीड किया जा रहा है, जिससे प्रतियोगिता को पेशेवर स्वरूप मिला है।


उद्घाटन अवसर पर यशवंत नायक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम है, बल्कि अनुशासन, एकाग्रता और खेल भावना का भी परिचय देता है। उन्होंने खिलाड़ियों से पूरे मनोयोग और खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान किया तथा ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया।

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला शुभम वॉरियर्स और बेबी टायगर्ल्स के बीच खेला गया, जिसमें शुभम वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 अंकों से जीत दर्ज की। पहले ही मैच में खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।



इस अवसर पर ग्राम पंचायत खोरीगांव के सरपंच तिलक नायक महाजन बोबा, प्रमोद कुमार भट्ट (सरपंच), थानसिंह पटेल, गुलाल पटेल, कबीर दास मानिकपुरी सहित सभी टीम ओनर, निर्णायक एवं बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सहभागिता ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।



पूरे आयोजन का सफल संचालन नवयुवक समिति द्वारा किया जा रहा है, जिसमें राजेश सिदार, पवन पटनायक, बीरबल सिदार, मोहित निषाद, लक्ष्मण सिंदार, नरेंद्र यादव सहित अन्य युवा साथियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन से ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल को नई पहचान मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button