छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

वन विभाग में पदोन्नति और वेतन विसंगतियों को लेकर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ, रायपुर ने वन विभाग में व्याप्त पदोन्नति प्रक्रिया, वेतन निर्धारण और प्रशासनिक अनियमितताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अजीत दुबे ने बताया कि प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख के द्वारा समय-समय पर जारी आदेशों का पालन विभागीय स्तर पर नहीं किया जा रहा है, जिससे कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है।

संघ का आरोप है कि विभाग में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों की पदोन्नति वर्षों से लंबित है, जबकि नियमों के अनुसार समयसीमा में प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए। कई पात्र कर्मचारियों को वरिष्ठता और योग्यता के बावजूद पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं कुछ मामलों में नियमों को दरकिनार कर चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाए जाने के आरोप भी लगाए गए हैं।

इसके अलावा वेतन विसंगतियों और भत्तों के भुगतान में भी गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। कर्मचारियों का कहना है कि शासन द्वारा स्वीकृत वेतनमान और आदेशों के अनुरूप भुगतान नहीं किया जा रहा, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानियां बढ़ रही हैं। संघ ने यह भी कहा कि विभागीय स्तर पर शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है।

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ ने राज्य शासन से मांग की है कि पदोन्नति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए, वेतन विसंगतियों का निराकरण हो तथा दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए गए तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button