सारंगढ़ बिलाईगढ़

अघरिया भवन बरमकेला में सेवानृत्त बी आर सी सी प्रमुख प्रेम सागर नायक जी का भव्य सम्मान समारोह

बरमकेला//बरमकेला ब्लॉक में विख्यात, मधुर ,मिलनसार , व्यवहार के धनी सबके ,चहेता प्रेम सागर नायक का भव्य रूप में बने नवनिर्मित अघरिया भवन बरमकेला में भव्य रूप में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बहुतायत संख्या में शिक्षक – शिक्षिकाये एवम गणमान्य नागरिक,पत्रकार, एवम अघरिया समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति सम्मिलित हुवे। सभी ने प्रेमसागर नायक को फूल माला, गुलदस्ता,नारियल,साल, और अनेक आकर्षक भेंट प्रदान किया गया।प्रेम सागर नायक ने उपस्थित सेवानिवृत शिक्षकों का फूल माला और साल देकर सम्मानित किया तत्पश्चात वे सम्मान ग्रहण किए।

दूर-दूर से आए हुवे समाज और उनके परिवार ने सम्माननित किया । इस कार्यक्रम में सभी के लिए भोजन की व्यवस्था किया गया था,। सम्मान समारोह के आयोजन में प्राथमिक शाला बमनीपाली, प्राथमिक शाला खिचरी, विकास खंड श्रोत कार्यालय, स्वामी आत्मानंद हायर सेकेण्डरी विद्यालय बरमकेला, माध्यमिक शाला डभरा और लोधिया संकुल सामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button