रिसोरा ग्राम पंचायत की महिलाओं ने अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ उठाई आवाज, थाना प्रभारी ने कार्रवाई का दिया आश्वासन।

इस अभियान में जिला पंचायत सदस्य डॉ अभिलाष नायक शामिल हुई।
बरमकेला – ग्राम पंचायत रिसोरा की महिला स्वयं सहायता समूह की सदस्यों ने गाँव की सरपंच के साथ मिलकर सरिया थाना प्रभारी श्री प्रमोद यादव से मुलाकात कर अवैध शराब की बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग रखी।

इस दौरान महिलाओं ने बताया कि गाँव में अवैध शराब की बिक्री से सामाजिक समस्याएँ बढ़ रही हैं, जिससे परिवारों में अशांति फैल रही है। थाना प्रभारी श्री यादव ने महिलाओं की चिंताओं को गंभीरता से सुना और अवैध शराब व्यवसाय पर अंकुश लगाने के लिए तुरंत ठोस कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस अभियान में जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा नायक भी शामिल हुईं और महिलाओं के साथ एकजुटता दिखाते हुए कहा रिसोरा की बहनें अवैध शराब के खिलाफ मजबूती से खड़ी हैं। हम स्थानीय प्रशासन का सहयोग लेकर इस समस्या को जड़ से खत्म करने का प्रयास करेंगे। यदि आवश्यक हुआ, तो हम जिला पुलिस अधीक्षक से भी मिलकर और कड़ी कार्रवाई की मांग करेंगे। आगे भी पूरे क्षेत्र में इस प्रकार के अभियान चलाया जाएगा।
ग्रामीणों का कहना है कि इस पहल से गाँव में सामाजिक जागरूकता बढ़ी है और अब तक चुप रहने वाली महिलाएँ भी अब अपनी आवाज़ उठा रही हैं। जिला पंचायत सदस्य के समर्थन की सराहना करते हुए आशा जताई कि जल्द ही इस अवैध कारोबार पर पूर्णत: प्रतिबंध लगेगा।



