छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़ वन विभाग की बड़ी कार्यवाही : करंट से जंगली सूअर का शिकार, तीन आरोपी गिरफ्तार दो फरार

सारंगढ़ बिलाईगढ़। डीएफओ के मार्गदर्शन में वन विभाग सामान्य रेंज सारंगढ़ की टीम ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नूनपानी में अवैध शिकार के मामले का खुलासा किया है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां कुछ लोग करंट लगाकर जंगली सूअर का शिकार कर रहे थे। विभाग के पहुंचते ही कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपियों में सुनील सिदार पिता संत कुमार (32 वर्ष), लक्ष्मीनारायण यादव पिता भगाउ यादव (44 वर्ष) और जोगीराम सिदार पिता सुमित्रा सिदार (20 वर्ष) शामिल हैं। सभी आरोपी बरमकेला क्षेत्र के ग्राम नूनपानी के निवासी बताए गए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने जंगली सूअर को करंट से मारने की बात स्वीकार की।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, दो अन्य आरोपी मौके से भागने में सफल रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। वन विभाग की टीम ने मौके से शिकार में उपयोग किए गए बिजली तार, हथियार और जंगली सूअर के अवशेष बरामद किए हैं।

वन विभाग द्वारा वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। डीएफओ ने वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर टीम को सख्त निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं और आम जनता से भी अवैध शिकार की जानकारी देने की अपील की है।

बाइट 01 सेवकराम बैग रेजर सामान्य सारंगढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button